अवाहदेवी बस स्टैंड पर रविवार को माता का भव्य जागरण आयोजित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अवाहदेवी निवासी संजय कुमार और रीता देवी की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जागरण में शहतालाई के प्रसिद्ध गायक दिनेश चंदेल और सुंदरनगर की गायिका सपना गुप्ता ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांधा। दोनों कलाकारों ने माता रानी, बाबा बालक नाथ तथा राधा-कृष्ण के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अनेक लोकप्रिय भजनों का गुणगान किया गया। पूरी रात भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और श्रद्धा भाव बढ़ता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों ने संजय कुमार और रीता देवी के प्रयासों की सराहना की। जागरण के समापन पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया