प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए गए फिट इंडिया के मुहिम के तहत केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने आज देश भर में फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार पहल की शुरुआत की जिसके तहत हमीरपुर में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हमीरपुर सेंटर ने अणु सिंथेटिक ट्रैक से गांधी चौक तक साइकिलिंग रैली का आयोजन किया जिसमें स्कूली छात्रों के अलावा साइकिलिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़कर भाग लिया । रैली को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया हमीरपुर केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर मनोज अवंती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया समापन के बाद साइकिलिस्ट प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट तथा शर्ट देकर भी सम्मानित किया गया । इस दौरान रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का फिट इंडिया एप पर भी रजिस्ट्रेशन किया गया ।