जिला हमीरपुर के बिजली बोर्ड के सेंटर स्टोर झनियारा में सोमवार को बिजली के तारों में आग लग गई। स्टोर के साथ जंगल में आग लगी थी और देखते ही देखते यह आग बिजली के तारों को भी लग गई। आग की लपटें देखकर अग्रिशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्रिशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। नुकसान का आंकलन भी आग बुझाने के बाद ही लिया जाएगा। जिला फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मौके पर तैनात हैं और आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है।