फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- खाली और अनुपयोगी सरकारी भवनों की जानकारी तुरंत भेजें

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विभागों एवं उपक्रमों के खाली पड़े एवं अनुपयोगी भवनों की रिपोर्ट तुरंत प्रेषित करें ताकि इन भवनों का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। जिले में खाली एवं अनुपयोगी सरकारी भवनों और परिसंपत्तियों की ताजा स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को हमीर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इन भवनों एवं परिसंपत्तियों के सदुपयोग के प्रति प्रदेश सरकार बहुत गंभीर है और इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन भी किया है। इस उपसमिति ने सभी जिलों, विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों से रिपोर्ट तलब की है। इसलिए, सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें और तुरंत रिपोर्ट प्रेषित करें। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह हाल ही में बंद या मर्ज किए गए स्कूलों के भवनों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम हमीरपुर या अन्य शहरी निकायों में शामिल की गई ग्राम पंचायतों के कार्यालय भवनों, अन्य सामुदायिक भवनों एवं परिसंपत्तियों की रिपोर्ट भी भेजें। इन भवनों और परिसंपत्तियों को अन्य विभागों को सौंपकर इनका सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग ने विभिन्न विभागों से प्राप्त रिपोर्टों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें