फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डीएवी हमीरपुर के छात्रों ने पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, निकला कैंडल मार्च

जम्मू के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में जहां इस घटना को लेकर देशभर में रोष है। वहीं, इस हमले में 27 बेगुनाह लोगों की जान चली गई। पहलगाम में हुई इस घटना को लेकर हमीरपुर के डीएवी स्कूल के छात्रों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और भोटा चौक से गांधी चौक तक रैली निकाली। इस मौके पर छात्रों ने आतंकवाद खत्म करने का संदेश देते हुए कैंडल मार्च निकाला और मृतकों की श्रद्धांजलि दी। स्कूल की उपप्रधानाचार्य आशा चौहान ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कश्मीर में गए पर्यटक वहां अपने लिए खुशियां ढूंढने गए थे उनके साथ किया गया कृत्य बेहद निंदनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस कृत्य में शामिल आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आज पहलगाम के मृतकों की स्मृति में स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है साथ ही बच्चे आतंकवाद को खत्म करने का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें