फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्षतिग्रस्त एचआरटीसी बस खरड़ से हमीरपुर पहुंची, जानिए अधिकारी और बस परिचालक ने क्या कहा

चंडीगढ़ के मोहाली में खरड़ में अज्ञात युवकों की ओर से किए हमले में क्षतिग्रस्त एचआरटीसी बस हमीरपुर वर्कशॉप पहुंची। वर्कशाप में बस की मरम्मत की जा रही है। वहीं घटना के बाद एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से तीन डीडीएम को पंजाब भेजा गया है ताकि बातचीत करके सौहार्दपूर्ण माहाैल बनाने के लिए काम किया जा सके। हमले में दो नकाबपोश हमलावरों ने बस पर पथराव कर व डंडों से शीशों को तोड़ा था। बुधवार सुबह एचआरटीसी के डीडीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि इस तरह की घटना से सभी सहमे हुए हैं और आज एचआरटीसी के तीन डीडीएम को चंडीगढ़ भेजा गया है ताकि पुलिस और सरकार के साथ बातचीत करके माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाया जाए। वहीं बस हमले के दौरान बस में मौजूद परिचालक लबली कुमार ने बताया कि खरड़ से सवारियों को लेकर निकलते ही एक जगह पर कार में बैठे हुए दो लोगों ने रुकवाया और बाद में हमला करते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। लंबली कुमार ने बताया कि कल के घटनाक्रम से बहुत हैरान है क्योंकि चंडीगढ़ को घर मानते हैं और इस तरह का हमला बहुत ही हैरानी वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें