हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। 11:45 बजे के करीब मुख्यमंत्री बंबुलू में पहुंचे और यहां पर हैलीपैड का उद्घाटन किया। यहां पहुंचने पर स्थानीय भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। खास बात यह है कि विधायक लखनपाल उद्घाटन स्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी मुख्यमंत्री की गाड़ी के करीब इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें उद्घाटन के लिए बुलाया। इसके बाद दो मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई। यहां पर उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री मिनी सचिवालय बड़सर का उद्घाटन करने के लिए निकले।