फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चमियाणा की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, मुख्यातिथि ने विजेता टीम को किया सम्मानित

सांसद खेल महाकुंभ के तहत सुजानपुर चौगान में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुजानपुर और चमियाना टीम के बीच खेला गया। सुजानपुर ने 12 ओवर में 97 रन बनाए। सुजानपुर की तरफ सबसे अधिक रन अरमान ने बनाए। उन्होंने 55 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमियाणा की टीम ने भी शानदार बल्लेवाजी की। मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवर में जीत-हार तय हुई। चमियाणा की टीम को अंतिम गेंद में दो रन चाहिए थे। अंतिम गेंट पर शॉट लगाकर चमियाणा टीम ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। सुजानपुर के अरमान को बेहतर बल्लेवाजी के लिए मैन ऑफ द मैच खिताब दिया गया। वहीं विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित कि या। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री मौजूद रहे। नरेंद्र अत्री ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल सुजानपुर अध्यक्ष जसवंत, मंडल बमसन अध्यक्ष विक्रम राणा, भाजयुमो अध्यक्ष शुभम राणा, महामंत्री अक्षय राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें