फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में सुरक्षित भवन निर्माण पर जागरुकता के लिए चलेगा अभियान

आम लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जागरुक करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) पहली अक्तूबर से विभिन्न जिलों की डीडीएमए के माध्यम से एक व्यापक जागरुकता अभियान शुरू करने जा रही है। एसडीएमए के ‘समर्थ’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जाने वाले इस अभियान के दौरान जिला हमीरपुर में भी लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया जाएगा। इस संबंध में एसडीएमए ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में एसडीएमए के निदेशक एवं विशेष सचिव डीसी राणा ने जागरुकता अभियान की रूपरेखा को लेकर जिला हमीरपुर के संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा की तथा उनके महत्वपूर्ण सुझाव लिए। इस अवसर पर डीडीएमए हमीरपुर की ओर से जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने जागरुकता अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं में लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा एसडीएमए की ओर से प्रकाशित किए जाने वाले पंफलेट्स और अन्य प्रचार सामग्री को जन-जन तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें