फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhota: मोरसू में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, केले की सप्लाई उतारकर जा रहा था महाराष्ट्र का चालक

शिमला मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर मोरसू के पास शुक्रवार रात 9.30 बजे के करीब दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद दुकानदारों के अनुसार एक ट्रक हमीरपुर से घुमारवीं जबकि दूसरा ट्रक हमीरपुर की ओर जा रहा था। मोरसू के पास शिमला से आ रहे ओवरस्पीड में ट्रक चालक ने सामने आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों दोनों ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। महाराष्ट्र निवासी पीड़ित ट्रक चालक पंडित महाजन ने बताया कि वह हमीरपुर में केले की सप्लाई उतार कर वापस अपने घर महाराष्ट्र को जा रहे थे। भोटा से डेढ़ किलोमीटर पीछे मोरसू के पास सामने से आ रहा ट्रक उनके ट्रक से टकरा गया। जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं, जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही भोटा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक व अन्य लोगों के ब्यान दर्ज किए। वहीं, एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें