फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर मृदुल चौक के पास कार और बस की टक्कर

सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर मृदुल चौक के समीप एक सरकारी बस की ब्रेक नहीं लगने के कारण कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। समझौता होने के कारण किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। इस हादसे में करीब 20 मिनट तक लंबा जाम लग गया। काफी देर तक कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते यातायात प्रभारी संजय राणा भी मौके पर पहुंच गए। सुबह करीब नौ बज कर 45 मिनट पर नादौन चौक की ओर से एक अधिवक्ता अपनी गाड़ी लेकर न्यायालय की ओर जा रहा था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने बस चालक को रुकने का इशारा किया तथा अधिवक्ता को अपनी कार को निकालने का इशारा, लेकिन बस की ब्रेक नहीं लगी और अधिवक्ता की गाड़ी के साथ टक्कर हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें