फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में पहुंची आयरन की दवाई

Wed, 08 Jan 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को बाहर से नहीं खरीदनी पड़गी दवा
विज्ञापन

कंपनी से नहीं पहुंची सप्लाई, स्थानीय बेंडर्स से लीं 50 हजार गोलियां

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आयरन की दवा का स्टॉक भी मिल गया है। मेडिकल कॉलेज को करीब 50 हजार आयरन दवा की गोलियां मिली हैं। हालांकि कॉलेज ने यह आपूर्ति स्थानीय स्तर पर प्राप्त की है। कंपनियों ने अभी तक आयरन दवा की सप्लाई नहीं की है, इस कारण मेडिकल कॉलेज ने स्थानीय बेंडर्स से यह दवाई प्राप्त की है।
गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन की दवा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में आयरन की कमी चल रही थी। इस कारण मरीजों को काफी परेशानियां आ रही थीं। उन्हें यह दवाइयां मेडिकल कॉलेज से प्राप्त करनी पड़ रही थी। आयरन दवा की अहमियत को देखते हुए फिलहाल 50 हजार आयरन दवा मिल चुकी है। बीते दिन ही कैल्शियम की दवा की खेप अस्पताल को मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-50 हजार आयरन की गोलियां स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो गई हैं। दवा सप्लाई कपंनियों से भी आयरन की दवा मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं।-डॉ. मोहन ठाकुर, एमएचए (अस्पताल प्रशासन), डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें