फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में अब तक 10609 टीबी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग

Wed, 08 Jan 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
54163 लोग टीबी संभावितों की श्रेणी में, 100 दिन के अभियान का 12 मार्च को होगा समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 100 दिन के अभियान में अब तक 10609 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 8830 लोगों को एक्सरे करवाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है, जबकि 309 लोगों के बलगम की जांच हो रही है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
जिला में टीवी संभावित मरीजों की जांच का विशेष अभियान सात दिसंबर 2024 से शुरू किया गया है। अभियान का समापन 12 मार्च को होगा। इस अभियान के तहत अब तक 20 फीसदी लक्ष्य को कवर कर लिया गया है। इस अभियान के तहत टीबी की आशंका वाले लोगों और समूहों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 54163 लोगों को टीबी संभावितों की श्रेणी में रखा गया है। संभावित मरीजों की जांच के लिए मोबाइल एक्सरे मशीन का उपयोग किया जा रहा हे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौखिक रूप से लोगों से खांसी, जुकाम के बारे में पूछा जा रहा है। उसके बाद मोबाइल एक्सरे के माध्यम से जांच की जा रही है। उसके बाद लोगों को एक्सरे करवाया जा रहा है। अभियान के तहत कितने लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है, इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

बॉक्स

पिछले साल 852 लोगों में हुई थी टीबी की पुष्टि

बीते साल जिला में करीब 852 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। छह महीने की दवाई के उपरांत करीब कई लोग ठीक हो गए हैं। अब करीब 250 लोग ही टीबी की दवाई का सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट

-टीबी संभावित मरीजों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 फीसदी लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। 8830 लोगों का एक्सरे करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आनी है। अभियान का समापन 12 मार्च को होगा।-डॉ सुनील वर्मा, जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें