धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के बाहर मैच की टिकट लेने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भीड़ उम्र पड़ी। इस बार दर्शकों को टिकट की हार्ड कॉपी नहीं मोबाइल में क्यूआर कोड ही भेजा जाएगा। गेट पर स्कैन करने के बाद दर्शक एंट्री कर सकेंगे। स्टेडियम के बाहर लगे काउंटर में दर्शकों को 1,750 रुपये का सबसे सस्ता टिकट मिल रहा था। इसके लिए उन्हें काउंटर पर आधार कार्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना पड़ रहा था। एक आधार कार्ड पर दो टिकट ही मिल रहे थे।