फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर

Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2025 01:36 PM IST

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से अाए किशोरावस्था विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस शिवर में शरीर में होने वाले बदलाव और स्वास्थ्य संबंधित अन्य चीजों पर पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि किशोर स्वास्थ्य नीति की छ: प्राथमिकताए हैं। यौनिक एवं प्रजनात्मक स्वास्थ्य, मानसिक एवं भावानात्मक स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवन शैली, मुक्त जीवन यापन, सुधरी हुई पोषण स्थिति व पदार्थों के दुपयोग की रोकथाम। यह कार्यक्रम खंड पुरूरी की ओर से चलाया गया है। इसमें स्रोत व्यक्ति के रूप मुकेश कुमारी कुमारी और हेमलता ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में उदेपुर, चनेड़, कलौता, पक्काटाला, सिद्धपुरा, सरोल से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया दिया गया। कहा कि यह कार्यक्रम किशोरों की निजता, गोपनीयता, गैर निर्णायक दृष्टिकोण, गैर भेदक के अधिकारों का सम्मान कर अनुसरण करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें