फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: परछोड़ में विद्यार्थियों को अग्निशमन और आपदा प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ में मंगलवार को वोकेशनल विषय सुरक्षा के विद्यार्थियों को अग्निशमन और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। फायर ऑफिसर कमलेश कुमार ने विद्यार्थियों को आग की विभिन्न श्रेणियों, उसे बुझाने के तरीकों और अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने अग्निशमन यंत्र चलाने के पास फॉर्मूले का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया। साथ ही एलपीजी गैस और शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग के कारणों और उनसे बचाव के उपाय बताए। फायरमैन सागर सिंह और कमल सिंह ने विद्यार्थियों को रस्सी से गांठें बांधने तथा स्ट्रेचर के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आपदा के दौरान प्रभावितों और घायलों को सुरक्षित निकालने और तत्काल राहत पहुंचाने की प्रक्रिया भी समझाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार सिंह और समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए फायर टीम का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें