फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डेंगू से बचाव के लिए नाहन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया जागरूक

बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सोमवार को शहर में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान चिकित्सकों की टीम ने नाहन के दिल्ली गेट, नया बाजार तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर पोस्टरों, जनसंवाद और संबोधन के माध्यम से लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता के माध्यम से ही डेंगू जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। अभियान में डॉ. अक्षिता, डॉ. पंकज सहित अन्य चिकित्सकों ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए बीमारी से बचाव के लिए सतर्कता बरतने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें