फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मांगें जल्द पूरी करने के लिए चंबा में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

प्रदेशभर में जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को पेंशन के संशोधन के बाद बकाया का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड चंबा के अध्यक्ष पीसी ओबेरॉय ने कहा कि संशोधन के बाद बकाया भुगतान करने को लेकर पेंशनर लंबे समय से मांग उठा रहे हैं। लेकिन, अभी तक कोई भी समाधान नहीं होना चिंता का विषय बना हुआ है। बताया कि पेंशनभोगी को वर्ष में दो बार यानी 1 जनवरी और 1 जुलाई को देय महंगाई भत्ता प्रत्येक किस्त पर 4 प्रतिशत देय है। इसके अलावा पेंशनभोगियों को चिकित्सा मद के तहत बजट कार्यालय प्रमुखों को जारी नहीं किया जा रहा है। इसके कारण हजारों पेंशनभोगियों के चिकित्सा बिल धन की कमी के कारण लंबित हैं। बताया कि चिकित्सा परीक्षणों दवाओं की दरें कई गुना बढ़ गई हैं। लिहाजा, चिकित्सा भत्ता दो हजार रुपये प्रति माह किया जाए। सोमवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड चंबा ने अध्यक्ष पीसी ओबराय की अगुवाई में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पेंशनरों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें