बचत भवन चंबा में लोकसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने की। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने वीवी पेट और ईवीएम मशीन संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस विषय में एडीएम राहुल चौहान ने कर्मचारियों को मतगणना केंद्र के अंदर बरते जाने वाले सावधानियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी सांझा की।