लाहडू-सिहुंता मार्ग पर पनिहाली माता के पास एक बड़ा पहाड़ दरकने से तीन घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने से देखते ही देखते लाहडू और सिहुंता की ओर से वाहनों की रफ्तार लग गई। सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और लेबर ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा कर लोगों के लिए राहत प्रदान करवाने का कार्य किया। मार्ग बहाल होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली। लाहडू-सिहुंता मार्ग के विस्तारीकरण और चौड़ीकरण का कार्य चला हुआ है। ऐसे में शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे पहाड़ दरकने से मलबा सड़क पर बिछ गया। जिससे मार्ग परी तरह से मलबे से लबालब भर गया और पूरी तरह से यातायात के लिए बंद पड़ गया। गनीमत, ये रही कि इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं रही, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। देखते ही देखते लाहडू और सिहुंता की ओर से छोटे और बड़े वाहनों समेत मणिमहेश यात्रियों के वाहन भी मार्ग पर फंस गए। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को 9:30 बजे यातायात के लिए बहाल करवाया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।