फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचआरटीसी चालकों-परिचालकों ने चंबा में की बैठक, मांगों पर बनाई रणनीति

हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा चालक-परिचालक यूनियन की बैठक आयोजित हुई। बैठक चालक यूनियन के प्रधान हेमराज व प्रांतीय उपप्रधान ओम शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने रणनीति बनाई है कि 6 मार्च 2025 तक उनकी मांगें पूरी न होने पर निगम के चालक-परिचालक, कर्मचारी काम छोड़ो आंदोलन आरंभ कर देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन की रहेगी। बताया कि कर्मचारियों को कई वर्षों का रात्रि भत्ता ना मिलना, परिचालकों तथा चालकों की वेतन विसंगति को ठीक करना समेत अन्य मांगें शामिल हैं। बताया कि कई बार सरकार को अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी वर्ग अवगत करवा चुका है। बावजूद इसके अभी तक उनकी मांगों को दरकिनार ही किया जा रहा है। बैठक में गिरिराज, अनिल, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, हितेश कुमार, देवेंद्र, हरीश, पंकज, मनोज, अनिल कुमार, सुलोचना देवी, उमा देवी, पम्मी देवी समेत अन्य स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें