फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में, दुश्वारियां बढ़ीं

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में 2.54 सेंटीमीटर से लेकर ऊपरी चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पूरा पांगी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। ताजा बर्फबारी के चलते मवेशियों के लिए चारे का संकट भी पैदा हो सकता है। ऐसे में पांगी में मवेशी चारे की तलाश में यहां-वहां भटकते नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई। इससे लोग एक बार फिर से बर्फ की कैद में आ गए हैं। पांगीवासियों के अनुसार क्षेत्र में अप्रैल माह में कई वर्षों के बाद इस प्रकार की बर्फबारी देखने को मिली है। बता दें कि पांगी क्षेत्र में मौसम का बिगड़ते मिजाज अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगी हैं। किलाड़ मुख्यालय में 2.54 सेंटीमीटर तो ऊपरी चोटियों चस्क भुटोरी, सुराल भुटोरी, हुड़ान भुटोरी, करयूनी-सैरी, हिलुटवान में 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें