फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu Viral: चंबा मिंजर मेले में पकौड़े की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री, पुराने दिनों की यादें कीं ताजा

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। रास्ते में ताजा पकौड़े बनते देख मुख्यमंत्री अचानक एक दुकान पर रुक गए और गर्मागर्म पकौड़ों का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अपने साथ मौजूद नेताओं को भी पकौड़े खिलाए। इस दौरान उन्होंने मेले से जुड़ी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि पहले वह दोस्तों और परिवार के साथ मेले में आकर पकौड़े खाते थे और मेले का भरपूर आनंद उठाते थे। मुख्यमंत्री को आम लोगों के बीच इस तरह सहजता से पकौड़े खाते देख वहां मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें