नगर परिषद चंबा के पार्षदों का धरना गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इसमें उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वार्डों में विकास कार्य नहीं होने संबंधी आरोप भी जड़े। पार्षदों ने आरोप लगाए कि उनके वार्डों में धरातल में कोई भी काम नहीं हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहां की अगर हमारी सुनवाई नहीं की गई तो यह ध प्रदर्शन और उग्र कर देंगे।