बनीखेत मेला ग्राउंड को जाने वाले बाजार की सड़क के गड्ढे को मिट्टी और पत्थरों से ढक कर एनएचपीसी प्रबंधन अपनी लापरवाही ढकने का काम कर रही है। सड़क की मरम्मत कार्य में की जाने वाली खानापूर्ति को लेकर स्थानीय दुकानदार उग्र हो उठे हैं। दुकानदारों ने गड्ढों में मिट्टी डलवाने का कार्य बंद करवा दिया। दुकानदारों का कहना है कि एनएचपीसी प्रबंधन सड़क पर तारकोल या कंकरीट डलवाने की जगह मिट्टी-पत्थरों से काम चला कर लोगों की मुसीबतों को बढ़ाने का काम कर रही है। आगामी दिनों में बरसात के दौरान ये मिट्टी गीली होने से कीचड़ का रूप लेगी। साथ ही पत्थरों से होकर गुजरने वाले वाहनों के कारण हादसे का भी भय बना रहेगा।