फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा हादसा: चलती बस पर गिरी चट्टान, एक युवक की मौत और पांच घायल; भरमौर हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना

पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को गहरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बस बनीखेत से बुकिंग पर सवारियों को लेकर भरमौर गई थी और वापस लौट रही थी। जैसे ही बस गहरा के पास पहुंची, अचानक पहाड़ी से बड़ी चट्टान टूटकर सीधे बस पर आ गिरी। इस हादसे में 21 वर्षीय साहिल, निवासी गोली, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गिल्मो देवी, कार्तिक, गुड्डो और बिंता, चालक कुलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा में भर्ती कराया गया है। रविवार होने के कारण मार्ग पर यातायात अपेक्षाकृत कम था, जिससे राहत कार्य शुरू करने में थोड़ी देरी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें