फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Dec 2025 04:16 PM IST

स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में वार्षिक दीक्षांत समारोह हुआ। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा भटियात विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र के में बेहतर कार्य कर रहा है तथा संस्थान द्वारा संचालित मल्टी स्पेसलिटी अस्पताल द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इस संस्थान में नर्सिंग की स्नातकोत्तर कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सा सेवा से जुड़ा पेशा मानवीय सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है उन्होंने प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्ति की कि यहां से पास होने वाले सभी प्रशिक्षित पेशेवर प्रदेश, देश और दुनिया के कोने कोने में इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान को 40 हजार रुपए देने की घोषणा की। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने वार्षिक दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया । इसके पश्चात संस्थान की प्रधानाचार्य व ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का विधिवत स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट संस्थान की प्रधानाचार्य डॉक्टर कांता अजय कुमार ने प्रस्तुत करते हुए संस्थान द्वारा अर्जित उपलब्धियां बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें