फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: जनसाली छात्रावास में विद्यार्थियों को धमकियां देने का आरोप, एसएफआई ने डीसी को साैंपी शिकायत

चंबा के जनसाली स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को देर रात पटाखे चलाकर परेशान करने, गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकियां देने का मामला सामने आया है। एसएफआई की चंबा जिला इकाई ने इस घटना पर रोष जताते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। इसे लेकर संगठन ने उपायुक्त को ज्ञापन भी साैंपा और कहा कि इस मामले पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। एसएफआई जिला सचिव इकबाल, अध्यक्ष जय सिंह, इकाई अध्यक्ष रामु और इकाई सचिव हसन ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11:00 बजे चिकित्सा महाविद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने छात्रावास के आसपास पटाखे चलाए। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट करने की धमकियां दी गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें