मिंजर मेले के दौरान सजे चौगान से अब व्यापारियों, रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया है। तहबाजारी कमेटी की ओर से दी गई मोहलत खत्म होने पर अब प्रशासन की ओर से चौगान खाली करवाने का काम आरंभ करवा दिया है। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह चंबा चौगान में आयोजित होना निर्धारित है। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली परेड में भाग लेने वाली विभिन्न टुकड़ियां चंबा चौगान में भी रिहर्सल करेंगी। ऐसे में अब प्रशासन ने मिंजर मेले के बाद बाजार को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया है।