फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राजनगर-भंडार-सुंदार सड़क पर वाहन दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

Mon, 13 Jan 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजनगर-भंडार-सुंदार मार्ग पर रूपणी के पास ढांक  से  गिरने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवा
विज्ञापन
चंबा। राजनगर-भंडार-सुंदार सड़क पर एक टैक्सी दुर्घटना में 36 वर्षीय चालक देवेंद्र कुमार की मौत हो गई। मृतक देवेंद्र कुमार गांव सुंदार डाकघर चंडी लडोग का रहने वाला था। शनिवार देर रात को वह अपने घर लौट रहा था, इसकी दौरान रूपणी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन

चूंकि यह घटना सुनसान जगह पर हुई थी। ऐसे में रात को किसी भी व्यक्ति को इस हादसे की सूचना नहीं मिल सकी। रविवार सुबह स्थानीय लोग रूपणी से गुजर रहे थे तो उन्होंने खाई में गिरी हुई गाड़ी देखी। पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को हासदे की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को खाई से निकाला और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। शव को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि देवेंद्र कुमार के माता-पिता दिल्ली में अपनी बेटी से मिलने गए थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली वे भी दिल्ली से चंबा के लिए रवाना हो गए, लेकिन खबर लिखे जाने तक वे चंबा नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टैक्सी दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
देवेंद्र कुमार की मौत से परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। उनकी पत्नी भी अब बेसहारा हो गई हैं। उनके पिता ओम प्रकाश एनएचपीसी से सेवानिवृत्त हैं। अब परिवार की आर्थिकी की जिम्मेदारी देवेंद्र के कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें