फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब 160 फीट की ऊंचाई पर लीजिए चंबयाली धाम का लुत्फ

Mon, 13 Jan 2025 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बौंखरी मोड़ के पास फ्लाई डाइनिंग का आनंद लेते पर्यटक। -संवाद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के पर्यटन कारोबार को एक नया आयाम मिलने जा रहा है। बौंखरी मोड़ में प्रदेश का दूसरा फ्लाई डाइनिंग शुरू होने वाला है, जो पर्यटकों के लिए मनोरंजन के साथ ही नया अनुभव प्रदान करेगा। यहां पर पर्यटकों को चंबयाली धाम भी परोसी जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी के बौंखरी मोड़ पर अब पर्यटक 160 फीट की ऊंचाई पर न केवल स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे, बल्कि वे पीर पंजाल की खूबसूरत पहाड़ियों का नजारा भी देख सकते हैं। फ्लाई डाइनिंग की सुविधा डलहौजी के एक नामी होटल की ओर से शुरू की जा रही है। इसका उद्घाटन 15 जनवरी को किया जाएगा। फ्लाई डाइनिंग के संचालन के लिए सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं। एक समय में 24 लोग इस रोमांचक अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं।
फ्लाई डाइनिंगके संचालक मयूक चड्ढा ने बताया कि यह सुविधा जिला चंबा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उनका मानना है कि इस अनोखी गतिविधि से डलहौजी में पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

डलहौजी होटल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मनोज चड्ढा ने बताया कि जिला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह शुरूआत की गई है। हिमाचल में मनाली के बाद यह दूसरा फ्लाई डाइनिंग है। यहां पर पर्यटकों को चंबयाली धाम भी परोसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें