फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेड़ों की रक्षा करते माफिया से भिड़ा वन रक्षक, खाई में गिरने से घायल

Mon, 13 Jan 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन वन काटुओं के साथ हुई भिड़ंत में घायल वन रक्षक। -संवाद
विज्ञापन
चंबा। पेड़ों की रक्षा करते एक वन रक्षक वन माफिया से भिड़ गया। इस दौरान वन माफिया के साथ हुई भिड़ंत के दौरान वह गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया। घटना वन मंडल चंबा की दियोला वन बीट में हुई है। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद वन रक्षक सुदेश कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हालांकि वन विभाग की टीम ने तीन वन काटुओं को कटर के साथ दबोच लिया है। दो अन्य जंगल में भाग गए हैं।

जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार रात को वन विभाग की टीम दियोला में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें जंगल के भीतर चैन वुड कटर चलने की आवाज सुनाई दी। इसी आवाज का पीछा करते हुए वन रक्षकों की टीम मौके पर जा पहुंची। जहां पर पांच लोग देवदार के चतुर्थ श्रेणी के पेड़ को काट रहे थे।
विज्ञापन


वन रक्षकों की टीम ने वन काटुओं को पकड़ने लगी तो धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस भिडंत में वन रक्षक सुदेश कुमार बर्फ में फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। टीम ने तीन वन काटुओं को पकड़ लिया। मगर दो वन काटू मौके का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए। पकड़े गए वन काटू दियोला पंचायत के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। टीम ने भागने वालों की भी पहचान कर ली है।

वन विभाग की टीम ने तीनों वन काटुओं को 28479 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही काटे गए देवदार के पेड़ की लकड़ी और चेन वुड कटर को जब्त कर लिया है।

दियोला वन बीट में वन विभाग की टीम ने पांच वन काटुओं को देवदार का पेड़ काटते हुए पकड़ा है। इसमें दो लोग मौके भाग गए। पकड़े गए तीन लोगों को जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया गया है। विभाग मामले में आगामी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

- कृतज्ञ कुमार, वन मंडल अधिकारी, चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें