फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्य बाजार में लीक पाइपलाइन को किया दुरुस्त

Mon, 13 Jan 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
लीक पेयजल पाइपलाइन को ठीक करते कर्मचारी। -संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास लीक हो रही पेयजल पाइपलाइन को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को ठीक कर दिया। पिछले कई दिनों से वहां से पानी निकल रहा था, जिससे क्षेत्र में परेशानी हो रही थी। विभाग के कर्मचारियों ने सड़क को खोदकर लीक हो रही पाइपलाइन को बदलकर नया पाइप डाला।
विज्ञापन

यह समस्या सड़क के नीचे दबी पेयजल पाइपलाइन के लीक होने के कारण उत्पन्न हुई थी, जिससे पानी सड़क पर बह रहा था। विभाग ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रविवार को छुट्टी वाले दिन पाइपलाइन को ठीक करने का निर्णय लिया। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि रविवार को बाजार बंद रहता है, जिससे कर्मचारियों को काम करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। इसलिए यह कार्य इस दिन किया गया ताकि सड़क पर पानी बहने की समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें