फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नौ गांवों तक 90 लाख रुपये से पहुंचेंगी भाग्य रेखा

Mon, 13 Jan 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मलूंडा पंचायत का भटूईं गांव, जहां तक सड़क बनाई जाएगी। -संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात की ग्राम पंचायत मलूंडा के नौ गांव तक भी जल्द भाग्य रेखा यानी सड़क पहुंचेंगी। पंचायत के गांवों का सड़क निर्माण का इंतजार खत्म होने वाला है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर आवंटित कर कार्य संबंधित एजेंसी को सौंप दिया है। जल्द ही यह कार्य भी शुरू होगा। सड़क बनने से एक हजार आबादी लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हाल ही में स्वीकृत हुई इस सड़क के निर्माण में करीब 90 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। निर्माण सर्वे के अनुरूप जाजड़ी से भटूंई गांव तक तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत गांव चचेला, धनोड़ी घट्टू, कुटला, तलेई, सपड़ी चलोडा जुकाणी गांव सड़क से जुड़ेंगे।
गौरतलब है कि ग्रामीण पिछले 10 सालों से सड़क निर्माण की आस लगाए बैठे थे। लोगों को बिना सड़क के घंटों पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। बहरहाल, अब सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभाग की ओर से संबंधित एजेंसी को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिएं है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मलूंडा के नौ गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर आवंटित कर दिया गया है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-विवेक कुमार, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें