फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में महिला चैलेंजर कप का आगाज, भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाएंगी क्रिकेटर

क्रिकेट के मैदान पर अब बेटियां अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जोर आजमाइश करेंगी। बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को महिला चैलेंजर कप का आगाज हुआ। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बेल बजाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेटरों को अपनी खेल प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा। 'छोटे कदम, बड़े अरमान, बेटियां बनेंगी भारत की शान' थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता को महिला क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए अहम मंच के रूप में देखा जा रहा है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के लिए चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को एशिया कप और विश्व कप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला इंडिया ए और इंडिया सी की टीमों के बीच खेला गया। इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी इंडिया सी की टीम ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए। शुरुआती मुकाबले से ही खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। टूर्नामेंट में सभी टीमों की निगाहें अपने प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने पर रहेंगी। महिला चैलेंजर कप का फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा। इसी के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनके आगे के क्रिकेट सफर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। बिलासपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। अब देखना होगा कि कौन-कौन सी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी मजबूत करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें