घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दधोल चौक पर चोरों ने मिठाई की दुकान के ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शेर सिंह शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। भीतर गल्ले के रखी नकदी चोरी कर ली गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार गल्ले में करीब डेढ़ हजार रुपये थे। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि भराड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।