फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कल्लर पंचायत ग्राम सभा में नशे के खिलाफ बनी विशेष समिति, बाहरी फेरीवालों पर भी सख्ती

Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 04:04 PM IST

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्लर की प्रथम ग्राम सभा पंचायत प्रधान दीपक ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ग्राम सभा में 215 से अधिक परिवारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में उपप्रधान राकेश राणा, बीडीसी सदस्य जगतंबा ठाकुर, सभी वार्ड सदस्य और पंचायत वासी मौजूद रहे। बैठक में पिछली ग्राम सभा की कार्यवाही की पुष्टि करने के साथ पंचायत के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वेक्षण-2024 के अनुमोदन सहित विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चिट्टा जैसे घातक नशे के खिलाफ विशेष समिति गठित की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशे के कारोबार और इसके प्रसार के खिलाफ प्रशासन व पुलिस के सहयोग से सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें