फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: भारतीयों पर हमले को लेकर केंद्र सरकार पर बरसे केके कौशल

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक केके कौशल ने अमेरिका की ओर से भारतीय जहाज पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में भारतीय युवाओं की मौत बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम ने भारत की विदेश नीति की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में केके कौशल ने कहा कि यदि किसी अन्य शक्तिशाली देश के नागरिकों को नुकसान पहुंचता है तो वह कड़ा जवाब देता है, जबकि भारत सरकार केवल औपचारिक विरोध दर्ज कराकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से देश की संप्रभुता और सम्मान को ठेस पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें