फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: घंडालवीं के पास अनियंत्रित होकर खेत में पहुंची एचआरटीसी बस, 10 यात्रियों को आईं चोटें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बिलासपुर से धर्मशाला जा रही यह बस घंडालवीं के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में उतर गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना सुबह 7:00 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए रवाना होती है। शनिवार को भी बस अपने निर्धारित रूट घुमारवीं, भराड़ी और लदरौर होते हुए आगे बढ़ रही थी। जैसे ही बस घंडालवीं के समीप पहुंची, चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार के चलते बस सड़क किनारे बनी नाली को पार करते हुए खेतों में जा पहुंची। हादसे के समय बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस के अचानक अनियंत्रित होने और खेतों में पहुंचने से यात्रियों में दहशत मच गई। जोरदार झटके के कारण 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें