बिलासपुर जिले में पिछले दो दिनों से पड़ रही घनी धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धुंध के कारण लोगों को आवागमन और दूसरे कामों को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घनी धुंध से लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को धुंध इतनी घनी थी कि विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर ही रही। इसका सबसे ज्यादा असर यातायात पर देखने को मिला। सुबह 10:00 बजे भी वाहनों की लाइट जला कर चलना पड़ रहा था। मंगलवार को धुंध का असर इतना ज्यादा हो गया कि बिलासपुर शहर में सूर्य देव के दर्शन भी दोपहर 11:00 के बाद ही हुए। क्षेत्र में सबसे अधिक धुंध उन क्षेत्रों में दिखाई दे रही है जहां पर कोई नदी, नाला या खड्ड है।