फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर पहुंची 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा', दधोल में शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 12:51 PM IST

प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से प्राथमिक शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाली जा रही 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा' शुक्रवार को बिलासपुर जिले के दधोल पहुंची। यहां शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में 11 जुलाई से शुरू हुई यह पदयात्रा प्रदेश सरकार के समक्ष प्राथमिक शिक्षा से संबंधित 25 सूत्रीय मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। रमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि एकल शिक्षक विद्यालयों की बढ़ती संख्या, न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम, पदोन्नति में आ रही विसंगतियां तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। यात्रा के दौरान दधोल में शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने की मांग का समर्थन किया। यह पदयात्रा विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी, जबकि 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें