पुलिस थाना स्वारघाट के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अनुप कुमार निवासी गांव दगड़ाहन डाकघर जकातखाना तहसील श्री नयना देवी जी ने बताया कि बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि चौपाल के एक व्यक्ति ने इसके भाई राममूर्ति निवासी गांव दगड़ाहन और गौरव निवासी गांव टाली को नौकरी दिलाने का झूठा झांसा दिया। आरोपी ने दोनों से 50-50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में डलवा लिए। बाद में न तो उन्हें नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। शिकायत के आधार पर थाना स्वारघाट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कोट कहलूर थाना में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। जिसमें एक महिला ने उक्त आरोपी पर बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.56 लाख ठगने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।