फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर में तीन मंजिला भवन में लगी आग, लोगों में मची अफरातफरी

Mon, 04 Dec 2023 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

बिलासपुर शहर में सुबह के समय मीट मार्केट के पास एक तीन मंजिला भवन में आग लग गई। घटना की सूचना शीघ्र ही अग्रिशमन और पुलिस विभाग को दी गई। अग्रिशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। भवन के अंदर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस भवन के साथ किराना और अन्य दुकानें भी हैं। इन्हें भी आग से खतरा बना हुआ है। हालांकि हादसे में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें