फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पंचायत चुनावों के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश

खंड विकास कार्यालय सदर बिलासपुर में पंचायत चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत चुनावों में तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, नियमों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाए जा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पंचायत चुनावों की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाताओं की पहचान, चुनावी दस्तावेजों के रखरखाव और मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें