बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर वार्ड-8 में मंगलवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण घर में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। सुबह के समय धुआं उठता देख परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो से तीन ला