फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: कन्या पाठशाला के विलय को लेकर घुमारवीं में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

घुमारवीं शहर में कन्या पाठशाला के प्रस्तावित विलय को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपमंडलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देते हुए प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से मुख्य बाजार तक रोष रैली निकालकर अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई। इस मौके पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडलाधिकारी गौरव चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शहीद विजय पाल स्मारक मुख्यमंत्री आदर्श (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का आदर्श (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रस्तावित विलय निरस्त करने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कन्या पाठशाला का विलय कर उसे व्यावहारिक रूप से समाप्त करने का प्रयास बालिकाओं की शिक्षा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह पाठशाला वर्षों से क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा प्रदान करती आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें