मांगों को लेकर बिलासपुर जिले में भी एंबुलेंस कर्मचारी शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल पर रहे। एंबुलेंस कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और उचित वेतन की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।