फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर में शुरू हुआ वॉयस ऑफ प्रतियोगिता का ऑडिशन

बिलासपुर में शनिवार को वॉयस ऑफ बिलासपुर प्रतियोगिता का प्रारंभिक ऑडिशन शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता नलवाड़ी मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और आकर्षक बनाने के लिए आयोजित की जा रही है। 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में अपने गायन कौशल का प्रदर्शन किया। ऑडिशन में लोक गीत, आधुनिक गीत और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दिखाई गईं। आज चयनित प्रतिभागियों में से शीर्ष 15 आगे विशेष ग्रूमिंग सत्रों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अंतिम 8 प्रतिभागियों का चयन होगा, जो नलवाड़ी मेले के मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। सदर और श्री नयना देवी जी उपमंडल के कलाकारों के लिए ऑडिशन 2 मार्च, घुमारवीं और झंडूता उपमंडल के कलाकारों के लिए 3 मार्च, प्रदेश भर के कलाकारों के लिए 5 मार्च आयोजित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें