अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने, साफ-सफाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य एम्स परिसर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना रहा। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया। विशेष अभियान 6.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।