भानुपल्ली बिलासपुर रेल लाइन के निर्माण में लगा एक कामगार निर्माणाधीन पिलर से गिर गया। मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हादसा रविवार देर रात हुआ। बिलासपुर शहर के लुहनू मैदान के पास बन रहे रेल लाइन के करीब 80 मीटर ऊंचे पुल पर काम के रहा कामगार नीचे गिर गया। कंपनी की एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रागिब (24)पुत्र शहीद गांव नागला डाकघर ववेल बुजुर्ग तहसील बेहेट जिला सहारनपुर उतर प्रदेश के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम आज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, हादसे के बाद मृतक कामगार के साथी भी अस्पताल पहुंचे। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।